Faridabad/Alive News: डबुआ कॉलोनी स्थित पी. पी. कॉन्वेंट स्कूल का सत्र 2025-26 का 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के 12वीं कक्षा के 6 छात्रों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया। मेरिट आने वाले विद्यार्थियों में लाली ने 500 में से 407 अंक, ममता सिंह ने 413 अंक, पूनम ने 417 अंक, रिंकी ने 404 अंक, स्वाति ने 421 अंक और तानिया ने 445 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रिंसिपल विमल पाल के अनुसार विद्यालय में 80 से 90 प्रतिशत अंक लाने वाले 6 छात्र रहे, जबकि 60 से 80 प्रतिशत के बीच 26 छात्रों ने सफलता हासिल की। 50 से 60 प्रतिशत अंक लाने वाले 4 छात्र रहे।
वहीं, 10वीं कक्षा में 8 छात्रों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। इनमें छात्र सुमित राय ने 463 अंक, खुशी यादव ने 446 अंक, कीर्ति शर्मा ने 432 अंक, ध्रुव ने 434 अंक, गौरव ने 434 अंक, हरिदर्शन ने 414 अंक, ऋषभ शर्मा ने 405 अंक और आकांक्षा पाल ने 409 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि 10वीं कक्षा में कुल 36 छात्रों ने परीक्षा दी। 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 8 छात्र और 60 से 80 प्रतिशत प्राप्त करने वाले 26 छात्र रहे।
विद्यालय प्रबंधन मीनू पाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

