October 25, 2026

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 110 से अधिक लोग पहुंचे

Faridabad/Alive News: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फरीदाबाद के कालीबाड़ी में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 110 से अधिक लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचे। आयोजन के जरिए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता भी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को उपचार के दौरान नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रक्तदाताओं की भागीदारी इन बच्चों के लिए मददगार साबित हो सकती है।