May 7, 2024

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप में बालिकाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन शिविर के पांचवें दिन भी अनवरत जारी है।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय की पांच जूनियर रेडक्रॉस सदस्य छात्राएं और प्राध्यापिका मनीषा और गीता गत बाइस दिसंबर में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में स्टेट रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में प्रतिभागिता कर रही हैं। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस सदस्य बालिकाएं लघु नाटिका, प्रश्नोत्तरी, सोलो डांस, ग्रुप डांस, ग्रुप सोंग, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

इन सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम शिविर के अंतिम दिन अट्ठाइस दिसंबर को घोषित किया जाएगा। प्राचार्य मनचंदा और विद्यालय स्टाफ ने सभी बालिकाओं और अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण शिविर में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रतिभागिता कर रही अध्यापिकाओं से छात्राओं का ध्यान रखने के लिए भी कहा है। सभी प्रतिभागी बालिकाएं और अध्यापिकाएं अट्ठाइस दिसंबर को कुरुक्षेत्र से फरीदाबाद लौटेंगे।