September 28, 2024

हाहाकार: देश में बीते 24 घंटे में आये 4.12 लाख मामले, 3,982 मरीजों की मौत

New Delhi/Alive News: देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। कोरोना मरीजों और इससे होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादातर राज्यों में पाबंदियां लागू हैं। लेकिन फिर भी मामलों बढ़ते जा रहे है। देश में एक बार फिर रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 3,982 की मौत हो गई है।

देश में महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक का नए कोरोना मरीजों यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में दूसरी बार संक्रमण के मामले चार लाख से ऊपर गए हैं। आपको बता दे कि इससे पहले 30 अप्रैल को 4,02,351 मामले सामने आए थे। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 4,12,262 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,10,77,410 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 3,980 लोगों की कोरोना से जान चली गई। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 23,01,68 पहुंच गई है।

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 3,29,113  कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,72,80,844 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 35,66,398  पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।