May 2, 2024

गर्वमैन्ट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन द्वारा जिला स्तरीय कन्वैशन का आयोजन

Faridabad/Alive News : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 26 अक्तूबर 2016 को दिये गये ऐतिहासिक निर्णय के अनुसार समान काम के लिये समान वेतन देने की मांग को लेकर आज सोमवार को हरियाणा गर्वमैन्ट पी0 डब्ल्यू0 डी0 मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने स्थानीय जन स्वास्थ्य कार्यालय परिसर, सैक्टर 11, फरीदाबाद में जिला स्तरीय कन्वैशन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रान्तीय प्रधान बिरेन्द्र सिंह डंगवाल, राज्य उप प्रधान दरियाव सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। डंगवाल ने बताया कि पी0 डब्लयू0 डी0 के तीनों विभागों में 1984 से भर्ती बंद है। बढते कार्य के बोझ को कम करने के लिये सीधी भर्ती के बजाय कच्चे कर्मचारी लगाये जा रहे है। कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं मिलता है। सामाजिक सुरक्षा के नाम पर मिलने वाली ई0एस0आई0 व ई0पी0एफ0 की सुविधा भी नहीं दी जा रही है।

उन्होनें विभागीय प्रशासन व हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि किसी भी सूरत में विभागों का निजीकरण बर्दास्त नहीं किया जायेगा। प्रदेश के सरकार के प्रधान सचिव ने यूनियन को 31 दिसम्बर 2017 को सभी मांगों को लागू करने का आश्वसन दिया गया है। यदि स्वीकृत मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो जनवरी माह में यूनियन प्रदेश व्यापी आन्दोलन का ऐलान करेगी। आज की कन्वेनशन की अध्यक्षता जिला के उप प्रधान अत्तर सिंह ने की जबकि संचालन जिला सचिव रमेश पाल सिंह ने किया।

डंगवाल ने बताया कि बी0 एण्ड आर0 विद्युत उप मण्डल, फरीदाबाद के कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। कार्यकारी अभियन्ता ने एक सप्ताह में वेतन भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कन्वेन्शन को पूर्ण दहिया, नरौतम सिंह, गांधी सहरावत, राजकुमार, चन्द्रभान, भूप सिंह प्रधान, समय सिंह केशियर, मुन्नी लाल, रामकुमार गुप्ता, अमन कुमार, कुंवर पाल सिंह इत्यादि ने भी सम्बोधित किया।