May 8, 2024

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Faridabad/Alive News : लोकतंत्र सुरक्षा मंच व जन अधिकार सामाजिक संगठन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आशा कॉन्वेन्ट स्कूल संजय कालोनी में किया गया।

शिविर में अश्विनी अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब 211 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की व सेन्टर ऑफर साइटि के डॉक्टरों ने आंखों के 59 मरीजों की आंख चेक कर उन्हें चश्मा दिया गया।

संस्था के अध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि इस तरह के मुफ्त जांच शिविर में गरीब जनता को फायदा मिलता है व स्वास्थ्य में सुधार होता है। कैम्प में मुख्य रूप से राजकुमार चौहान, तेजपाल फौजी, मुकेश अग्रवाल, महेन्द्र पाठक, संजीव कुशवाहा आदि मौजूद थे।