Noida/Alive News: एमिटी कॉलेज में गुरुवार को मोबिलिटी क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और अवसरों को समझाने के लिए एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी और एमिटी एकेडमिक स्टाफ कॉलेज द्वारा त्रिदिवसीय शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन केसाइट टेक्नोलॉजींस इंडिया के मार्केटिंग निदेशक सद़ाफ आरिफ सिद्दकी, एमिटी कॉलेज की वाइस चांसलर डॉ बलविंदर शुक्ला और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रमुख प्रो विवेेक कुमार द्वारा किया गया। जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान केसाइट टेक्नोलॉजींस इंडिया के मार्केटिंग निदेशक सद़ाफ आरिफ सिद्दकी ने मोबिलिटी की दुनिया में प्रवृत्तियों एवं विकास -एआई का इस्तेमाल विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को दुनिया भर में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन को आकार देने वाले उभरते तकनीकी रुझानों, औद्योगिक नवाचारों और भविष्य के अवसरों के बारे में सूचनायें प्राप्त करते रहना चाहिए।
एमिटी काॅलेज की वाइस चांसलर डाॅ बलविंदर शुक्ला ने मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर ज़ोर दिया और इनोवेशन, नैतिक एआई अभ्यास और उद्योग की समस्याओं के निवारण को बढ़ावा देने में शैक्षणिक संस्थानों की ज़िम्मेदारी पर बल दिया।

