March 7, 2026

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: हरियाणा पुलिस द्वारा 5 से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अपराध शाखा सेक्टर-30 ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई करते हुए टीम ने रोहित, निवासी मच्छगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से लूट, आर्म्स एक्ट और लड़ाई-झगड़े जैसे 5 मामले दर्ज हैं। उसे इस बार हत्या के प्रयास के मामले में पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़ाई-झगड़े के एक मामले में अप्रैल 2024 में जेल से बाहर आया था। उसे अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की जांच की जा सके।