September 15, 2026

अवैध हथियार सहित एक काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दयानन्द है। आरोपी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-29 की सब्जी मंडी से काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना खेडीपुल में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।