March 17, 2026

1.720 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.720 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसको अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 मार्च को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमन निवासी सरस्वती कालोनी फरीदाबाद को 1.720 किलोग्राम गांजा सहित नया पल्ला पुल के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 3 किलोग्राम गांजा गाजीपुर उत्तर प्रदेश से 24 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से 1.3 किलोग्राम के लगभग गांजा बेच दिया था। आरोपी पर पूर्व में लडाई झगडा सहित 3 मामले दर्ज है।