August 24, 2026

वाहन चोरी मामले में एक को धरा

Faridabad/Alive News : वाहन चोरी मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शंकर है। जो बल्लभगढ़ के लक्ष्मण कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी का नाम पुलिस थाना सूरजकुंड में 8 जून को चोरी की धाराओं के तहत दर्ज किए गए मुकदमे में शामिल है। जिसमें आरोपी ने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है।नशे की आपूर्ति के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करके पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।