November 18, 2026

देसी पिस्तौल रखने के आरोप में एक को धरा

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने देसी पिस्तौल तथा जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जनकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम देवेंद्र है। जो बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी का निवासी है।

आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछता शुरू की गई। जिसमें पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह टेलर और कपड़े सिलने का काम करता है। अपने दोस्तों में हवाबाजी करने के लिए इस पिस्तौल को अपने पास रखता था। जिसे वह मथुरा से खरीद कर लाया था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।