March 12, 2026

अवैध हथियार रखने के आरोप में एक को धरा

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने के आरोप में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नाजिम पीछे से बिहार का रहने वाला हैं और अभी किराए पर फरीदाबाद के सूर्य विहार में रहता है। आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पल्ला के एरिया से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने गांव बिहार गया हुआ था। वहां से आते समय अहरिया से किसी अनजान व्यक्ति से अपने शौक के लिए एक देसी कट्टा खरीदा था। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।