May 19, 2024

कोरोना अपटेड: पिछले 24 घंटे में 3712 नए मामले मिले, 5 लोगों की मौत

New Delhi/Alive News: देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। लंबे समय बाद कोरोना के मामले दो हजार से ऊपर रिकॉर्ड किए गए। पिछले 24 घंटे में 3,712 मामले सामने आए। मंगलवार को 2745 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। नए कोविड केसों में 35.4 की उछाल हुई है। वहीं, 2,584 मरीज कोरोना से ठीक हुए। बीते दिन 5 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

देश में सबसे ज्यादा मामले केरल और मुंबई से आए। बीते 24 घंटे में केरल में 1197 लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं, महाराष्ट्र में 1081 केस सामने आए। दोनों राज्यों के लिए यह स्थिति चिंता जनक है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 24 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

नए मामले आने के बाद देश में कुल मरीजों की संख्या 4.31 करोड़ हो गई। वहीं मौत का आंकड़ा 5.24 लाख के ऊपर चला गया। हालांकि, कोरोना की संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत दर्ज किया गया है। डेली पॉजीटिविटी रेट 0.60 प्रतिशत और वीकली पॉजीटिविटी रेट 0.63 प्रतिशत दर्ज किया गया।

30 देशों में मंकीपॉक्स के मिले 550 मामले
इधर, दुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पश्चिम और मध्य अफ्रीकी देशों के बाहर 30 देशों में मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई। संगठन ने प्रभावित देशों से सर्विलांस बढ़ाने की अपील की है।