March 18, 2026

अवैध हथियार रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने के आरोप में ब्रांच 56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राज है जो फरीदाबाद की गड्ढा कॉलोनी में रहता था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस थाना सेक्टर 58 एरिया से देसी कट्टे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।