September 19, 2026

अवैध हथियार रखने के जुर्म में एक को धरा

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी बोबी स्थाई रुप से उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के शैदपुरा गांव का रहने वाला है। आरोपी अस्थाई रुप से सूर्य बिहार पल्ला में रहता है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पल्ला धीरज नगर से काबू किया है। आरोपी की तलाशी करने पर देसी कट्टे के साथ जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी को थाना पल्ला में ले जाकर आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर दिल्ली और फरीदाबाद में चोरी, स्नैचिंग और अवैध हथियार के मामले दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।