October 12, 2026

चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में एक गिरफ्तार, बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव रिगढ़ निवासी अल्फैज मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मीठापुर स्थित लखपत कॉलोनी-2 निवासी राहुल सिंह चौहान ने शिकायत दी थी कि 24 जुलाई 2023 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मथुरा रोड पर बड़खल मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास स्थित एक कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल वहां से चोरी मिली। शिकायत के आधार पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अल्फैज मोहम्मद ने करीब 20 दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति से यह मोटरसाइकिल 11 हजार रुपये में खरीदी थी।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।