Faridabad/Alive News: आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने अहमद हुसैन (28) निवासी संत नगर ओल्ड फरीदाबाद को रेलवे स्टेशन रोड सेक्टर-17 के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-17 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अहमद हुसैन (28) देसी कट्टा रायबरेली उत्तर प्रदेश से किसी व्यक्ति से 4 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी पानी सप्लाई करने का काम करता है। आरोपी पर पूर्व में किडनैपिंग सहित 3 मामले दर्ज है।

