March 12, 2026

अवैध शराब सहित एक आरोपी काबू

Palwal/Alive News : पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र स्थित दो जगह से बगैर परमिट वाली शराब को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरी जगह से आरोपी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया। इसी प्रकार एक जगह दो लोगों को शराब के नशे में हुडदंग करते काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार कैंप थाना पुलिस ने किठवाड़ी गांव निवासी बिजेंद्र व राजीव को देवीलाल पार्क में नशे की हालात में हुडदंग करते काबू किया है।इसी प्रकार होड़ल थाना पुलिस ने हंसनपुर गांव निवासी सुमरन को करमन बार्डर पर काबू कर उसके कब्जे से 78 पव्वा व 12 अद्धा देशी शराब को बरामद किया है।

इसी प्रकार सदर थाना पुलिस ने बहरौला गांव से 60 पव्वा देशी शराब को बरामद किया है जबकि आरोपी महावीर निवासी बहरौला गांव पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।