Faridabad/Alive News: आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने कार्यवाहि करते हुए पंचशील कॉलोनी निवासी संजय को एतमादपुर पुल के पास से काबू कर एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना पल्ला, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने देशी कट्टा व कारतूस किसी अंजान व्यक्ति से 3500 रुपये में नोएडा से खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है और पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है तथा वेटर का काम करता है।

