June 7, 2026

 दानपात्र तोड़कर पैसे चोरी करने वाला गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की पुलिस ने शिव मंदिर सेक्टर-10 के दानपात्र को तोड पैसे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 10 हजार रुपये बरामद किये। पुलिस ने आरोपी को दो दिन की रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर सेक्टर-10 के पुजारी ने व दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि तीन अगस्त की रात को कोई नामालूम व्यक्ति उनके मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखे सारे पैसे चोरी करके ले गया। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असम गोल गोविंदपुर गांव नलवारी निवासी  राजू राय  को गिरफ्तार किया है।

पुलिस  पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मंदिर के साइड में बने ढाबे की दीवार पर चढकर मंदिर में घुसा और मंदिर के तीन दानपात्र तोड़कर उसमें रखे पैसे चोरी करके ले गया था।