March 8, 2026

देसी कट्टा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार  

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में देसी कट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने दीपक (उम्र 25) निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट- 2 जिला फरीदाबाद को आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-58, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देसी कट्टा किसी अनजान व्यक्ति से 4 हजार रुपये में खरीदा था। दीपक कम्पनी के लिए लेबर उपलब्ध करवाने का काम करता है

आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।