September 16, 2026

देसी पिस्टल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी की टीम ने देसी पिस्टल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आर्यन उर्फ शिवम् है। आरोपी फरीदाबाद के एनआईटी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी के 4-5 चौक के पास से देसी पिस्टल सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।