Faridabad/Alive News: आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उचा गांव की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच उचा गांव की पुलिस ने सुभाष कॉलोनी निवासी दौलत को सेक्टर-62, आसियाना फ्लैट के पास से काबू कर एक देशी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने देशी कट्टा किसी अंजान व्यक्ति से 3000 रूपये में खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है और पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड है।

