March 8, 2026

देसी कट्टा सहित एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने देशी कट्टा किसी अंजान व्यक्ति से 7 हजार रूपये में अलीगढ से खरीद कर लाया था। आरोपी नशा करने का आदी है। और पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस ने अमित (उम्र30) निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद को बुद्ध विहार पार्क एसजीएम नगर,फरीदाबाद के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना एसजीएम नगर, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।