March 8, 2026

7.27 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने एक आरोपी को 7.27 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए सौरव, निवासी सेक्टर-87 फरीदाबाद को खेड़ीपुल के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 7.27 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना खेड़ी पुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि सौरव ने 8 ग्राम स्मैक दिल्ली के सदर बाजार से 8 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उससे आगे की जानकारी और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा सके।