March 8, 2026

 520 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एवीटीएस की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को  न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 04 अक्टूबर को अपराध शाखा एवीटीएस की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर  कार्रवाई  करते हुए गांव अनखीर फरीदाबाद निवासी देवेन्द्र (30) को 520 ग्राम गांजा सहित गांव अनखीर से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सूरजकुंड फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक (30) 550 ग्राम गांजा फरीदाबाद में ही किसी व्यक्ति से 7500 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसकी तलाश क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।