Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने कार्रवाही करते हुए 315 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 जनवरी को अपराध शाखा ऊंचा गांव की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए यादराम कॉलोनी निवासी सुनील को 315 ग्राम गांजा सहित भोजपुरी धर्मशाला के पास से काबू किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनील 315 ग्राम गांजा तीन हजार में दिल्ली से खरीदा कर लाया था। आरोपी पर पहले अवैध शराब बेचने के दो मामले दर्ज है।

