March 8, 2026

1.468 ग्राम गांजा के सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने कार्रवाही करते हुए 1.468 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 नवम्बर को अपराध शाखा बॉर्डर की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए बल्लभगढ़ गांव सागरपुर निवासी कैप्टन वासी को 1.468 ग्राम गांजा सहित गावं डीग से फतेहपुर जाने वाले रोड से काबू किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कैप्टन ने 5 किलोग्राम गांजा 20 हजार में किसी अंजान व्यक्ति से आगरा में खरीदा था। आरोपी पलवल में एक स्पेयर पार्ट की दुकान पर काम करता है।