Faridabad/Alive News : सिकरी गांव में हथियार के बल पर गाड़ी का शिशा तोड़ कर नक्दी और ज्वैलर्स की लूट की वारदात की अनजान देने वाले आरोपी काे क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 21 अगस्त काे थाना सेक्टर 58 में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मूकर्दमा दर्ज किया गया था। काईंम ब्रांच सेक्टर 30 ऐ.सी. पी ने बताया कि इस वारदात काे अंजाम देने अज्ञात आरोपी काे पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में 6 पुलिसकर्मी की टीम गठित की गई। पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त की शाम काे कुनाल ज्लवैर्स के मालिक काे गांव सीकरी में अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। जिसमें तीन अज्ञात आरोपी अपाचे माेटरसाईकल पर आये थे। तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर गाड़ी का शीशा तोड़ा और गाड़ी में पड़ी नकदी और ज्वैलरी काे लूटकर फरार हाे गये।
क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने इस वारदात काे अंजाम देने वाले गांव सीकरी निवासी 39 वर्षीय उमेश काे उत्तर प्रदेश के गांव कटेना हर्षा से गिरफ्तार किया।

