March 7, 2026

गोली चलाकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा ऊंचा गांव की पुलिस ने मारपीट करने व गोली मारने से संबंधित में मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को भुआपुर निवीसी ओमबीर की शिकायत पर रितिक, सौरव, अंकित, प्रिंस व अन्य के विरुद्ध मारपीट करने व गोली मारने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बल्लभगढ गांव भुआपुर निवीसी अंकित (उम्र 21) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित ने बतायी कि उनकी शिकायतकर्ता के साथ पुरानी रंजिश है। शिकायतकर्ता को मारने के लिए उसने प्रिंस को एक पिस्टल व 3 कारतूस दिये थे। दोनों आरोपी दोस्त है। प्रिंस ने शिकायतकर्ता पर गोली चलाई थी, जिसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।