March 8, 2026

घर पर कब्जा करने के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : घर पर कब्जा करने और मारपिटाई करने के मामले में एक आरोपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी एक ऑफिस में काम करता है। एक को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थाना कोतवाली में गुरूचरन निवासी एन.आई.टी फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया। कि 13 अगस्त को उसके पास एक कॉल आया जिसमें उसके पडोसी ने बताया। की कुछ लोग उसके घर का ताला तोड़ रहे है। और सामान उठा कर ले जा रहे है। जब वह अपनी दुकान पर काम करने वाले दो लडको के साथ घर पहुंचा तो देखा 5/6 लोग उसके घर में घुसे हुए थे। और जब उसने उनसे बात करने की कोशिश की उन्होंने उस पर हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्हाेंने आगे बताया की थाना कोतवाली की पुलिस ने दीपक (उम्र28) निवासी भगत कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उद्य के ऑफिस में काम करता है और उद्य इसको अपने साथ शिकायतकर्ता के घर पर कब्जा करने के लिए लेकर गया था। जहां इन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मालपीट की। उद्य को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।