Faridabad/Alive News : साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने जीजा का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। आरोपी बीए तृतीय वर्ष में पढ़ रहा है। जीजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में आई.पी. कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसने “एलएसवी मैनेजमेंट सर्विसेज” नामक एक ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये निवेश करने को कहा। जिसके बाद उसने निवेश के लिए एप पर दस्तावेज का काम पूरा किया औरआईपीओ के लिए 11लाख रूपये का निवेश किया। जिसके बाद उन्होंने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने कार्रवाई करते हुए अनिकेत चौधरी (उम्र22) निवासी नगिन नगर रोड इंदौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

