Faridabad/Alive News : साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आराेपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का खाता लेकर आगे दिया था। जिसकाे गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी बीए पास है तथा डिड़वाना में फाईनेन्स के ऑफिस पर काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में धीरज नगर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया की 27 नवंबर 2024 को उसके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया जिसने स्वंय को टीआरएआई का कर्मचारी बताया फिर उन्होंने बताया की उसका मोबाईल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग व अश्लील मैसेज भेजने में प्रयोग हुआ है तथा उसे मुंबई क्राईम ब्रांच में फोन करने के लिए कहा जिन्होने मेरा 300 करोड के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियुक्त होना बताया। जिसके बाद उसके सारे बैंक अकाउंट व आई.डी कार्ड कथित मुंबई क्राईम ब्रांच के अधिकारी ने आनलाईन मंगवाए तथा कहां की आप सी.बी.आई के जॉच के घेरे में है तथा जांच पुरी हेने तक आप सी.बी.आई की कस्टडी में अरेस्ट रहेगें जिसके बाद कथित जांच अधिकारियो द्वारा विभिन्न तरीको से शिकायतकर्ता से आरटीजीएस के जरिए कुल 60 लाख 15 हजार रू ऐंठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार (उम्र27) निवासी गांव अलतवा जिला डिडवाना कुचामन, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

