Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच की पुलिस ने एक आरोपी को 7.12 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। और यह स्मैक को 12 हजार में बिहार से किसी अंजान व्यक्ति से खरीद कर लेकर आया था। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईंम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने मोहम्मद सद्दाम (उम्र21) निवासी गांव जख्खोपुर फरीदाबाद को गावं सिरोही से गावं जख्खोपुर रोड से 7.12 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना धौज में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

