March 12, 2026

नशा तस्करी मामले में एक आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने नशा तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विनोद कुमार है जो बल्लभगढ़ के आर्य नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिटी बल्लभगढ़ एरिया से आरोपी को अवैध नशे सहित काबू कर गया।

आरोपी के कब्जे से 720 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई।