June 8, 2026

दुर्गा शक्ति की टीम ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Faridabad/Alive News: महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर माया के मार्गदर्शन में दुर्गा शक्ति 6 की टीम ने जवाहर कॉलोनी एरिया में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा दुर्गा शक्ति एप लॉन्च किया गया था। जिसके माध्यम से कोई भी महिला यदि किसी भी परिस्थिति में अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है तो वह इस ऐप के माध्यम से पुलिस से संपर्क करके सहायता ले सकती है। फरीदाबाद की महिला ब्रिगेड महिलाओं को इसके बारे में जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर जाकर जानकारी प्रदान कर रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसके बारे में पता हो और वह यदि किसी संकट में पड़ जाए तो इसकी मदद लेकर पुलिस को सूचित कर सकें और पुलिस उनके पास जल्द से जल्द सहायता पहुंचा सके।