Faridabad/Alive News : हत्या के प्रयास के मामले में थाना छायंसा की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों पडोसी है। और चुनाव को लेकर इनकी रंजिश थी। जब शिकायतकर्ता का भाई गाली गलौच सुन कर घर से बाहर आया तो आराेपी ने उस पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना छायंसा में हरिचंद निवासी गढखेडा, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 7 अगस्त को जब वह अपने घर की बैठक में बैठा था तो दीपक नाम का लडका उसे गाली देने लगा जिसके बाद वह उठ कर घर के अंदर चला गया। तभी कुछ देर बाद उसके भाई दुलीचंद ने दीपक से पूछा की गाली गलौच क्यों कर रहा है तो दीपक ने चाकू निकाल कर उसके पेट में मार दिया। जिस शिकायत पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
उन्हाेंने आगे बताया की मामले में कार्रवाई करते हुए दीपक (उम्र26) निवासी गढ़खेडा, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

