Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने झपटमारी के एक मामले में आरोपी जय कुमार(27) वासी गांव मादलपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-23 निवासी एक महिला ने पुलिस चौकी टाउन नंबर-2 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 19 फरवरी को वह अपनी बेटी के साथ एनआईटी-1 के मार्केट में गई थी जहां एक बाईक सवार उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। जिस संबंध में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 19 फरवरी के दिन एनआईटी-1 के मार्केट में बाइक पर शिकायतकर्ता से झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने 1 हजार रुपये व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी पर पूर्व में 7 मामले दर्ज है, जिसको पूछताछ के बाद जेल भेजा गया।

