Faridabad/Alive News: थाना खेड़ी पुल क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता सुमित, निवासी मवई, ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई को वह अपने दोस्तों के साथ खेत पर बैठा था। तभी 8-10 युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। हमले में उसके हाथ-पैर टूट गए। इस घटना पर थाना खेड़ी पुल में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल कंवर, निवासी गांव कामर (जिला पलवल) हाल टीटू कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता का आरोपी राहुल के दोस्त जीतू से झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में बीच-बचाव करते समय राहुल को चोट लगी थी। उसी रंजिश में राहुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सुमित से मारपीट की। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

