Faridabad/Alive News: साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने टेलिग्राम टास्क के माध्यम से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेहतपुर सुर्या विहार पार्ट-3 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 अक्टुबर 2024 को उसके पास व्हाट्सअप पर एक मैसेज आया जिसमे गुगल पर रेटिंग व शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में बताया गया थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता से गुगल पर रेटिंग व शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर कुल 3,11,102 रुपये की ठगी की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने कार्रवाई करते हुए हिसार आर सिटी सोसायटी निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पुछताछ में आरोपी विक्रम सिंह ने बताया कि वह ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था। उसने पहले गिरफ्तार आऱोपी राजेन्द्र से खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। वह बीए पास तथा बेरोजगार है।
आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

