Faridabad/Alive News: स्टॉक मार्केट में निवेश करवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना बल्लभगढ की पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी को आगामी पुछताछ के लिए 3 दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 62 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 जनवरी को किसी व्यक्ति ने उसको “ए8 हरि सिंह पुस्तक चर्चा समूह” में जोडा तथा एडमिन ने स्वंय का परिचय डा हरी सिंह के रुप में दिया व शिक्षा युएसए में होनी बतलाई और वहीं रहकर न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में लम्बी अवधि तक अरबो रुपये के प्रबंधन का अनुभव बताया, जिसके बाद ऑनलाइन ग्रुप में ट्रेडिंग के लिए टिप्स दिए गये। जिसके बाद उन्होंने हेजिंग ट्रम के बारे में बताया जिसके जरिए आप बीते समय में स्टॉक मार्केट में हुए नुकसानों की भरपाई भी कर सकते है। शिकायतकर्ता ने पहले स्टाक मार्केट में बहुत नुकसान उठाये थे, जिसके चलते वह ठग की बातो में आ गया तथा विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए स्टॉक मार्केट में 14,50,000 रुपये निवेश किये तथा जब निवेश किये पैसे निकालने चाहे तो नही निकाल पाया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान, जिला जयपुर, साहपुरा निवासी कमलेश (उम्र 33) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे ठगो को दें रखा था। जिस खाता में ठगी के 4 लाख रूपये आये थे। आरोपी ने दुध की डेयरी कर रखी है और दुध बेचने का काम करता है।

