March 8, 2026

फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में एक व्यक्ति से फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करवाकर 2,45,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ित ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी थी कि उसे फेसबुक पर एक महिला का संदेश मिला और बाद में उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। वहां उसे निवेश करने के लिए कहा गया। भरोसा करके उसने अलग-अलग लेनदेन के जरिए 2,45,000 रुपये जमा कर दिए, लेकिन बाद में उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी रियाज अहमद (47) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लेबर ठेकेदारी का काम करता है और उसके नाम पर “ब्रेड एंड बियोंड प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से एक फर्म का खाता खुला हुआ था। यह खाता उसने ठगों को दे दिया था। इस खाते में 1,55,000 रुपये जमा हुए थे। आरोपी दसवीं पास है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है और आगे की जांच जारी है।