March 8, 2026

वीर बाल दिवस पर छात्रों को गुरु गोबिंद सिंह जी के बलिदान से कराया अवगत

Faridabad/Alive News : शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सराय ख्वाजा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने की। जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों, विशेषकर बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय साहस और बलिदान की गाथा सुनाई गई।

प्राचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वीर बाल दिवस खालसा के बाल वीरों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जा रहा है। इस अवसर पर निबंध लेखन, भाषण, डिबेट और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

भाषण प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, रोहित द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में अध्यापिकाएं सुशीला बेनीवाल, दीपांजलि, गीता, सरिता सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।