March 8, 2026

हरियाणा दिवस के अवसर पर छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

Faridabad/Alive News:  प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार सराय ख्वाजा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में नगर निगम सभागार बल्लभगढ़ के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

 विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय की आठ छात्राओं ने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा की लोक संस्कृति से परिचय कराया। विद्यालय की मनोविज्ञान की वरिष्ठ प्राध्यापिका सोनिया जैन ने छात्राओं के साथ हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक उत्सव में सहभागिता करते हुए सुंदर कार्यक्रम का मंचन किया। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि इस सांस्कृतिक उत्सव में विद्यालय के विद्यार्थियों ने माननीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री  मूलचंद शर्मा, उपायुक्त फरीदाबाद  विक्रम सिंह यादव एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में नगर निगम सभागार बल्लभगढ़ के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

विद्यालय के छात्रों और छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागिता करते हुए माननीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, उपायुक्त फरीदाबाद विक्रम सिंह यादव से सम्मान प्राप्त किया। 

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी विद्यार्थियों को सदैव अच्छा करने की प्रेरणा दी तथा सभी स्टाफ सदस्यों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी के परिश्रम के बिना यह सब संभव नहीं था तथा कहा कि भविष्य में भी आप और भी अधिक परिश्रम और समर्पण से विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास में सहयोग करते रहेंगे।