May 4, 2024

पहले दिन दो शिफ्टों में 50 केंद्रों पर हुई सीईटी की परीक्षा, सेंटर निकलते समय खुश नजर आए परीक्षार्थी

Faridabad/Alive News: करीब 50 केंद्रों पर आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी ) का आयोजन किया गया। सेंटरों पर सुबह के शिफ्ट के लिए परीक्षार्थियों को साढ़े आठ बजे से करीब पौने दस बजे तक एंट्री दी गई। एंट्री से पहले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड तथा कपड़ों की चेकिंग की गई। पेन के अलावा किसी भी चीज को एग्जाम रूम में ले जाने की अनुमति नहीं दी थी। परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पर आंसर फिल किए। परीक्षा से पहले सड़कों पर भीड़ नजर आई।

दरअसल, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी सुबह 4 बजे से ही पहुंचने लगे। परीक्षा का समय नजदीक आते ही सड़कों पर भीड़ उमड़ गई। दोनों शिफ्टों के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ दिखाई दी। एनआईटी बस स्टैंड के आस- पास ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े आठ बजे से पौने दस बजे तक एंट्री दी गई। एंट्री के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। एनटीए की ओर से ए, बी, सी, डी चार सेटों में क्वेश्चन पेपर भेजा गया।

पेपर में मल्टीपल चॉइस 100 क्वेश्चन दिए गए। क्वेश्चन के आंसर फिल करने के लिए पांच ऑप्शन दिए गए थे। पांचवा ऑप्शन फिल ना करने पर एक मार्क्स के क्वेश्चन पर 0.95 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग रखी गई थी। एग्जाम के लिए जो मार्क्स क्राइटेरिया रखा गया था, उतने ही मार्क्स के क्वेश्चन आए। हरियाणा जनरल नॉलेज, मैथ्स, रिजनिंग से क्वेश्चन आए थे। हरियाणा जनरल नॉलेज में हरियाणा करंट अफेयर्स से संबंधित क्वेश्चन पूछे गए। मैथ्स के क्वेश्चन भी ज्यादा कठिन नहीं थे। परीक्षार्थियों के मुताबिक पेपर ज्यादा मुश्किल जितना सोचा था उतना मुश्किल नहीं था। परीक्षा हॉल से निकलते हुए परीक्षार्थी खुश नजर आए।

क्या कहना था परीक्षार्थियों का
सुबह साढ़े आठ बजे सेंटर में एंट्री मिली। एंट्री के दौरान एक बार नॉर्मल चेकिंग की गई। पेन के अलावा किसी भी चीज को अंदर नहीं ले जाने दिया गया। पेपर काफी अच्छा था।
-नीलम चौधरी, रोहतक

मेरा पेपर अच्छा हुआ है। जो पढ़ा था ज्यादातर वहींं प्रश्न आए थे, सोचा नहीं था कि पेपर इतना पेपर इतना अच्छा होगा।
-शोएब अख्तर, मेवात