March 8, 2026

अटल जी की 101वीं जयंती पर मानव सेवा समिति ने किया सेवा कार्यक्रम

Faridabad/Alive News: भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति द्वारा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, सेक्टर-8 में एक सेवा सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक में अनुबंध पर कार्यरत 31 जरूरतमंद कर्मचारियों को सर्दी से बचाव के लिए जैकेट, लोअर और जूते प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने की।

इस मौके पर रेनू भाटिया ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माला अर्पित कर पुष्पांजलि दी और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व, विचारों, आदर्श मूल्यों और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही मानव सेवा समिति द्वारा पिछले 26 वर्षों से किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की और समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका, प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव शर्मा और प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने मुख्य अतिथि का माला, शाल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में वासुदेव अरोड़ा, राजेश गुप्ता, आरएस अग्रवाल, जेएस ढाका, नरेंद्र मिश्रा, प्रतिमा गर्ग, परमेश्वरी कासवान, स्नेह लता, सरिता गुप्ता, चित्रा विज, मोनिका, गीता, सुषमिता सहित कॉलेज स्टाफ के सदस्य अनुराधा, नीलम, सोनिया, छवि, शालिनी, रीना, पूजा, एकता, सुशील चौधरी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।