June 6, 2026

12 अप्रैल को एनडीए व सीडीएस परीक्षा सात केंद्रों पर होंगे आयोजन

Faridabad/Alive News: संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को जिला फरीदाबाद के सात परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 तथा संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (I) का आयोजन प्रातः दस बजे से साढ़े बारह बजे तक तथा दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक किया जाएगा। वहीं संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I) प्रातः नौ बजे से ग्यारह बजे तक, दोपहर साढ़े बारह बजे से साढ़े दो बजे तक तथा सायं चार बजे से छह बजे तक आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।