विवाह से पहले भतौला स्थित निवास पर पहुंचे ओम बिरला, परिवार को दीं शुभकामनाएं
Faridabad/Alive News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर की बेटी के विवाह से पहले ग्रेटर फरीदाबाद के भतौला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बेटी मुस्कान को आशीर्वाद देते हुए उसके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ओम बिरला के आगमन पर मंत्री राजेश नागर और उनके परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया और आत्मीय बातचीत की।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का उनके निवास पर आना और बेटी मुस्कान को आशीर्वाद देना पूरे परिवार के लिए सम्मान और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बेटी के जीवन के महत्वपूर्ण अवसर पर ओम बिरला का स्नेह और शुभकामनाएं देना परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
गौरतलब है कि मंत्री राजेश नागर की बेटी मुस्कान का विवाह इसी माह 25 नवंबर को होना है। इस अवसर पर राजेश नागर के पिता रूप सिंह नागर, भाई सुमन नागर, अमन नागर, सुखपाल नागर और सुधीर नागर सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिवार ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

