October 5, 2024

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर आम, मैट्रो अस्पताल के डाक्टर ने बताया कोशिकाएं…

Faridabad/Alive News: ब्रेस्ट कैंसर आज महिलाओं में होने वाली एक आम बीमारी हो गई है। देखा जाए तो करीब 40% महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। ब्रेस्ट में कोशिकाएं असमान्य रूप और अनिंयत्रित तरीके से बढ़ती हैं। इससे कैंसर की गाठ बन जाती है। जिसे ट्यूमर के रूप में भी जाना जाता है। अगर इसका समय पर इलाज न हो तो यह ब्रेस्ट से शरीर के अन्य भागों जैसे हड्डियों, लीवर या फेफड़ों में फैल सकता है।

मैट्रो अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि पांच प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर जेनेटिक होता है, जो कि माता पिता से फैलता है। यह बीमारी खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते वजन के कारण होती है। उम्र जितनी अधिक होगी कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने और कैंसर में परिवर्तित होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं को महीने के चौथे दिन शीशे के सामने इग्जामिनेशन करना चाहिए।

ब्रेस्ट कैसर होने के कारण
खराब लाइफस्टाइल, वजन बढ़ना, धूम्रपान करना, जंक फूड का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधियों का कम होना,
जेनेटिक कारण भी हो सकता है।

ये हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और उपाय
डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि ब्रस्ट कैंसर होने पर ब्रेस्ट, छाती या बगल के क्षेत्र में गांठ बन जाती है। यह सख्त या मोटा होता है। कैंसर होने पर ब्रेस्ट के आकार या आकृति में परिवर्तन, त्वचा पर गड्ढे पड़ना, सिकुड़ना या लाल होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर घबराने की बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सही समय पर इलाज मिलने से मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है और गंभीर बीमारी से उसकी जान बच जाती है।